Skip to content
Autos Prachar
Menu
  • Home
  • Car News
  • Bike News
  • Electric Vehicle
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
Menu
tata new car

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire: कीमत, फीचर्स, इंजन और माइलेज में कौन कितना आगे?

Posted on September 27, 2026September 27, 2026 by Asif Ali

भारतीय कार बाजार में compact सेडान अभी भी उन ग्राहकों के लिए एक उपयोगी विकल्प है, इसी सेगमेंट में Tata ने Tigor की जगह नई Aeris Launch किया है। ऐसे में इसका सीधा compare Maruti Suzuki Dzire से देखने को मिलेगा।

अगर आप आने वाले समय में tata new car खरीदने की सोच रहे हैं और आपकी नजर Aeris पर है, तो कीमत के साथ-साथ फीचर्स, इंजन, CNG और रोजमर्रा के इस्तेमाल को समझना जरूरी है। यहां हम Tata Aeris और Maruti Suzuki Dzire की तुलना आसान भाषा में कर रहे हैं।

Tata Aeris की कीमत Dzire से कम

Tata Aeris की शुरुआती ex showroom कीमत 5.29 लाख रुपये रखी गई है। इसके top varient की कीमत 9.74 लाख रुपये तक जाती है। कार को Smart, Pure, Pure+, Creative और Accomplished जैसे punch varient ट में पेश किया गया है।

दूसरी तरफ Maruti Suzuki Dzire की शुरुआती कीमत करीब 6.30 लाख रुपये है। यानी शुरुआती कीमत के हिसाब से Aeris और Dzire के बीच करीब 1 लाख रुपये का अंतर दिखाई देता है।

डिजाइन

1. Tata Aeris को कंपनी ने Tigor के बाद अपने launch up में रखा है। इसमें Tata की मौजूदा डिजाइन भाषा देखने को मिलती है। सामने LED हेडलैंप, LED DRLs और नए डिजाइन की ग्रिल दी गई है।

कार के पीछे LED tail light के बीच कनेक्टिंग लाइट बार दी गई है। Tigor से जुड़ी डिजाइन पहचान को भी कुछ हिस्सों में बरकरार रखा गया है। Aeris में 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील दिए गए हैं।

2.Maruti Suzuki Dzire का डिजाइन भी मौजूदा मॉडल में पहले की तुलना में ज्यादा साफ और आधुनिक है। इसमें LED head lap, ब्लैक ग्रिल, फॉग लैंप और डुअल-टोन अलॉय व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं।

दोनों कारों की लंबाई 3,995mm और व्हीलबेस 2,450mm है। हालांकि Dzire की चौड़ाई 1,735mm है, जबकि Aeris की चौड़ाई 1,684mm है। Aeris की ऊंचाई 1,532mm है, जो Dzire की 1,525mm ऊंचाई से थोड़ी ज्यादा है।

Tata Aeris का इंटीरियर और फीचर्स

नई Aeris का केबिन Tata Tiago से मिलता-जुलता है। इसमें हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे cabin अपेक्षाकृत खुला महसूस होता है।

कार में 10.25-इंच का HD touch screen इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, wireless charging, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर AC वेंट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

tata new car Aeris में फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें भी दी गई हैं। लंबी यात्रा के दौरान यह फीचर खास तौर पर उपयोगी हो सकता है।

इसके अलावा rain sencing wiper, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं। यानी फीचर्स की सूची पर नजर डालें तो Aeris में रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ सुरक्षा और सुविधा से जुड़े कई उपकरण मिलते हैं।

Dzire में कौन से फीचर्स मिलते हैं?

Maruti Suzuki Dzire में 9-इंच touchscreen इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग, रियर AC वेंट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं।

Dzire की खास बात यह है कि इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया गया है। इसके अलावा एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट भी मिलते हैं।

इसलिए अगर आपकी प्राथमिकता sunroof या पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए हेडरेस्ट एडजस्टमेंट है, तो Dzire की यह व्यवस्था उपयोगी हो सकती है।

इंजन और पावर में कितना अंतर?

Tata Aeris में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल वर्जन में यह इंजन करीब 84-85bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क देता है।

CNG वर्जन में पावर करीब 75bhp और टॉर्क 97Nm है। दोनों fuel विकल्पों के साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT gearbox का विकल्प मिलता है।

Maruti Suzuki Dzire में भी 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका पेट्रोल वर्जन करीब 80bhp की पावर और 112Nm टॉर्क देता है। CNG मॉडल में लगभग 69bhp और 102Nm का आउटपुट मिलता है।

दोनों कारों में मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मौजूद है। कागज पर Aeris का पेट्रोल आउटपुट थोड़ा ज्यादा है,

CNG खरीदने वालों के लिए क्या विकल्प हैं?

Aeris CNG में 1.2-लीटर इंजन मिलता है और इसे मैनुअल तथा AMT दोनों ट्रांसमिशन के साथ लिया जा सकता है। Tata ने CNG मॉडल में गैस लीक डिटेक्शन और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया है।

Dzire में भी CNG विकल्प उपलब्ध है। CNG मैनुअल और CNG AMT के बीच कीमत में अंतर रखा गया है।

बूट स्पेस में Aeris का फायदा

कॉम्पैक्ट सेडान खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बूट स्पेस एक महत्वपूर्ण कारण होता है। Aeris में 419 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। बूट में hydrolic system का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सामान रखने के लिए जगह का इस्तेमाल आसान हो सकता है।

परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह हिस्सा महत्वपूर्ण है, खासकर तब जब कार में कई लोगों का सामान रखना हो।

सुरक्षा के मामले में क्या मिलता है?

Aeris में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके साथ ABS, EBD, electric stability program, हिल होल्ड, TPMS और ISOFIX जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कुछ वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ऑटो हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर भी उपलब्ध हैं।

Dzire में भी 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और अन्य जरूरी सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं। इसलिए दोनों कारों को खरीदते समय सिर्फ एयरबैग की संख्या के आधार पर फैसला करने के बजाय संबंधित वेरिएंट के पूरे सेफ्टी पैकेज को देखना चाहिए।

किसके लिए कौन सी कार?

अगर आपका मुख्य फोकस कम शुरुआती कीमत, ज्यादा फीचर्स और CNG के साथ विकल्प पर है, तो Aeris आपकी जरूरत के हिसाब से देखने लायक कार हो सकती है। tata new car के रूप में Aeris को Tata ने पुराने Tigor की तुलना में कई फीचर अपडेट के साथ पेश किया है।

वहीं Dzire लंबे समय से इस सेगमेंट में मौजूद मॉडल है। Maruti की सर्विस पहुंच, इस्तेमाल में आसानी और रीसेल वैल्यू जैसे पहलू कई खरीदारों के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

यहां यह भी ध्यान रखना चाहिए कि Aeris को Tata ने निजी खरीदारों के लिए पेश किया है, जबकि Dzire का इस्तेमाल निजी ग्राहकों के साथ फ्लीट सेगमेंट में भी होता है।

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire

फीचरTata AerisMaruti Suzuki Dzire
शुरुआती कीमत₹5.29 लाखकरीब ₹6.30 लाख
इंजन1.2L पेट्रोल1.2L पेट्रोल
सिलेंडर33
पेट्रोल पावरकरीब 84-85bhpकरीब 80bhp
पेट्रोल टॉर्क113Nm112Nm
CNG पावरकरीब 75bhpकरीब 69bhp
गियरबॉक्स5MT/AMT5MT/AMT
लंबाई3,995mm3,995mm
व्हीलबेस2,450mm2,450mm
बूट स्पेस419 लीटर—
सनरूफनहींहां

खरीदने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

Aeris में ज्यादा फीचर्स मिलने से ऊंचे वेरिएंट की कीमत और बढ़ सकती है। दूसरी तरफ Dzire की शुरुआती कीमत ज्यादा होने के बावजूद इसका सर्विस center और बाजार में पुराना नाम कुछ खरीदारों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

अंत में बात आपकी जरूरत पर आती है। शहर में रोजाना इस्तेमाल, परिवार के साथ यात्रा, CNG की जरूरत, फीचर्स और बजट—इन सभी को साथ रखकर दोनों कारों के संबंधित वेरिएंट की तुलना करना बेहतर रहेगा। tata new car Aeris और Maruti Suzuki Dzire दोनों ही कॉम्पैक्ट सेडान खरीदारों के लिए अलग-अलग फायदे लेकर आती हैं, इसलिए टेस्ट ड्राइव के बाद फैसला करना ज्यादा व्यावहारिक रहेगा।

Asif Ali
Asif Ali

Asif Ali  एक Automobile  और Content Creator हैं, जिन्हें ब्लॉगिंग का 2+ वर्षों का अनुभव है। वह Autos Prachar के संस्थापक हैं और कार, बाइक, व ऑटो न्यूज़ पर तथ्यात्मक, सरल और भरोसेमंद कंटेंट लिखते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Contact
©2026 Autos Prachar | Design: Newspaperly WordPress Theme
  • ←
  • Facebook
  • WhatsApp