Skip to content
Autos Prachar
Menu
  • Home
  • Car News
  • Bike News
  • Electric Vehicle
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
Menu
Mahindra Thar OG

Mahindra Thar OG: पुराने Thar से कितनी बदली नई 3-Door SUV? जानें इंजन, फीचर्स और ऑफ-रोड अपडेट

Posted on September 26, 2026September 26, 2026 by Asif Ali

Mahindra ने अपनी लोकप्रिय 3-door SUV को एक बड़े अपडेट के साथ पेश किया है. कंपनी ने इस नए मॉडल को Mahindra Thar OG नाम दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 18.99 लाख रुपये तक जाती है. नई SUV की डिलीवरी 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली है.

पहली नजर में देखने पर नई Thar पुराने मॉडल जैसी ही लग सकती है, लेकिन इसके अंदर और मैकेनिकल हिस्सों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. नए प्लेटफॉर्म, सस्पेंशन, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, ज्यादा पावर वाले इंजन और नए ऑफ-रोड फीचर्स के कारण यह सिर्फ एक सामान्य फेसलिफ्ट नहीं है.

नया प्लेटफॉर्म, पुराने Thar से बड़ा बदलाव

Mahindra Thar OG को कंपनी के नए M_Glyde 4G प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. यही platform बड़े Thar Roxx में भी इस्तेमाल किया गया है. Mahindra के अनुसार नए प्लेटफॉर्म में पहले की तुलना में ज्यादा स्ट्रक्चरल स्टिफनेस है.

इसका फायदा सिर्फ ऑफ-रोड ड्राइविंग में ही नहीं मिलता, बल्कि सामान्य सड़क पर भी SUV की स्थिरता और ड्राइविंग अनुभव में सुधार करने में मदद मिल सकती है.

नई SUV में रियर PENTALINK सस्पेंशन के साथ Watts Link दिया गया है. इसके अलावा DAVINCI damping technology और Frequency Dependent Damping का इस्तेमाल किया गया है. इन बदलावों का उद्देश्य खराब रास्तों पर बेहतर व्हील कंट्रोल और सड़क पर ज्यादा संतुलित राइड देना है.

इंजन में आया पावर का अपडेट

नई Thar में पुराने मॉडल वाले तीन इंजन विकल्पों को बरकरार रखा गया है, लेकिन दो इंजन अब पहले से ज्यादा पावर देते हैं.

1.5-लीटर डीजल इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. यह 119hp की पावर और 300Nm का टॉर्क देता है.

वहीं 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन अब 152hp और 330Nm का टॉर्क पैदा करता है. पुराने मॉडल में यही इंजन 132hp और 300Nm का आउटपुट देता था.

2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी अब 162hp और 330Nm है. पुराने मॉडल में इसका आउटपुट 150-152hp के आसपास था, जबकि टॉर्क 300Nm से 320Nm तक था.

Mahindra Thar OG डिजाइन में बदलाव, लेकिन Thar की पहचान बरकरार

Mahindra ने नई Mahindra Thar OG के डिजाइन को पूरी तरह बदलने के बजाय उसके पुराने Box look को बरकरार रखा है. सामने नई ग्रिल दी गई है, जिस पर Thar की ब्रांडिंग दिखाई देती है.

हेडलैंप का गोल आकार पहले जैसा रखा गया है, लेकिन अब C-shaped LED DRLs और फुल LED लाइटिंग मिलती है. टॉप ZXT वेरिएंट में LED ice-cube fog lamps के साथ cornering function भी दिया गया है.

केबिन में मिले ज्यादा रोजमर्रा वाले फीचर्स

अंदर से नई Mahindra Thar OG का Dashboard Layout काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा ही है. इसमें 10.25-इंच touchscreen infotainment system और colour MID वाला instrument cluster दिया गया है.

कुछ नए फीचर्स जरूर जोड़े गए हैं. इनमें wireless charging, rear USB Type-C port, push-button start और दूसरी रो में soft armrest के साथ cupholders शामिल हैं.

टॉप ZXT वेरिएंट में Truffle Brown leatherette seats और leatherette-wrapped steering wheel भी मिलता है. सामान रखने वाले हिस्से में dedicated lighting भी दी गई है.

Mahindra ने इस बार SUV की practical usability पर भी ध्यान दिया है. यानी Thar को सिर्फ ऑफ-रोड इस्तेमाल के लिए नहीं, बल्कि रोजाना शहर में चलाने के लिहाज से भी थोड़ा आसान बनाने की कोशिश की गई है.

स्टीयरिंग में भी बड़ा बदलाव

पुराने 3-door Thar में hydraulic steering दिया जाता था. अब Mahindra Thar OG में Electric Power Steering मिलती है.

Electric steering का सबसे बड़ा फायदा कम Speed पर देखने को मिल सकता है. पार्किंग या तंग जगहों पर SUV को मोड़ना पहले की तुलना में आसान हो सकता है. इसके साथ नए suspension setup और damping technology को जोड़कर Mahindra ने सड़क पर ड्राइविंग अनुभव को बेहतर करने की कोशिश की है.

सुरक्षा में भी बढ़ाया गया ध्यान

नई Thar में सुरक्षा उपकरणों को भी अपडेट किया गया है. टॉप वेरिएंट में कुल छह airbags, front parking sensors, TPMS, rear-view camera और चारों पहियों पर disc brakes जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Mahindra ने ESP के साथ rollover mitigation system भी दिया है. टॉप वेरिएंट में चार अतिरिक्त HPTS airbags शामिल हैं, जिससे आगे और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा उपकरणों का स्तर बढ़ता है.

तीन ट्रिम और कई पावरट्रेन विकल्प

नई Mahindra Thar OG को AXT, LXT और ZXT तीन ट्रिम में पेश किया गया है.

बेस AXT वेरिएंट 1.5-लीटर डीजल इंजन और RWD इसकी कीमत 10.32 लाख रुपये है. LXT की कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि ZXT की शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये है.

पुराने Thar मालिकों के लिए क्या बदला?

अगर पुराने Thar से तुलना करें तो सबसे बड़ा बदलाव सिर्फ डिजाइन में नहीं है. नया प्लेटफॉर्म, Watts Link वाला रियर सस्पेंशन, DAVINCI damping, Electronic Power Stairing , बढ़ी हुई ग्राउंड क्लीयरेंस और चौड़ा ट्रैक इसके मैकेनिकल अपडेट हैं.

इसके अलावा 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन में ज्यादा पावर मिली है. 4WD मॉडल में Electronic Locking Differential और Terrain Modes भी जोड़े गए हैं.

Cabin में wireless charging, rear Type-C port, push-button start और नए सीट विकल्प जैसे फीचर्स मिलते हैं. सुरक्षा के मामले में भी Top Varient को छह airbags और चारों पहियों पर disc brakes जैसे अपडेट मिले हैं.

कुल मिलाकर, Mahindra Thar OG का अपडेट पुराने Thar के डिजाइन को बनाए रखते हुए उसके मैकेनिकल और

Fature package में कई बदलाव करता है. कीमत 10.32 लाख रुपये से शुरू होने के कारण 3-door Thar लाइनअप में इसका बेस वेरिएंट पहले की तरह ऑफ-रोड SUV चाहने वाले खरीदारों के लिए एंट्री पॉइंट बना हुआ है.

नई Thar OG की असली खासियत यह है कि Mahindra ने इसके पुराने बॉक्सी डिजाइन और 3-door लेआउट को बरकरार रखते हुए प्लेटफॉर्म, सस्पेंशन, इंजन, स्टीयरिंग, ऑफ-रोड सिस्टम और सुरक्षा उपकरणों में एक साथ बदलाव किए हैं. यही वजह है कि यह अपडेट सामान्य कॉस्मेटिक बदलाव से कहीं आगे जाता है.

Asif Ali
Asif Ali

Asif Ali  एक Automobile  और Content Creator हैं, जिन्हें ब्लॉगिंग का 2+ वर्षों का अनुभव है। वह Autos Prachar के संस्थापक हैं और कार, बाइक, व ऑटो न्यूज़ पर तथ्यात्मक, सरल और भरोसेमंद कंटेंट लिखते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Contact
©2026 Autos Prachar | Design: Newspaperly WordPress Theme
  • ←
  • Facebook
  • WhatsApp