
अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आने वाली Maruti eVitara Launch On 2nd December आपके लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकती है। मारुति पहली बार भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUV ला रही है, और कंपनी इसे सीधा परिवारों और रोज़ाना शहर में यात्रा करने वालों को ध्यान में रखकर पेश कर रही है।
UK और जापान जैसे देशों में यह SUV पहले से बिक रही है, जिससे इसकी क्वालिटी और भरोसे को लेकर काफी उम्मीदें जुड़ी हैं।
इस लेख में हम जानेंगे कि भारत में आने वाली eVitara में आपको क्या-क्या फीचर्स, बैटरी ऑप्शन, रेंज और कीमत देखने को मिलने वाली है।
बैटरी, परफॉर्मेंस और रेंज
eVitara दो तरह की बैटरी पैक के साथ आती है — 49 kWh और 61 kWh।
भारत में शुरुआत में सिर्फ FWD (फ्रंट-व्हील ड्राइव) ऑप्शन दिया जाएगा, जबकि AWD (ऑल व्हील ड्राइव) वर्ज़न बाद में आ सकता है।
- 49 kWh वेरिएंट: 144 hp की पावर
- 61 kWh वेरिएंट: 174 hp की पावर
- इंटरनेशनल मार्केट में AWD वेरिएंट 184 hp तक जाता है
रेंज की बात करें तो
- 61 kWh FWD वेरिएंट करीब 428 km (WLTP) चलता है
- 49 kWh वेरिएंट 344 km
- AWD वेरिएंट लगभग 394 km
यह आंकड़े बताते हैं कि eVitara शहर और हाईवे दोनों में आराम से चल सकती है, और रोज़ाना के इस्तेमाल में यह काफी प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक SUV होगी।
डिज़ाइन और इंटीरियर
eVitara को एक सिंपल लेकिन मॉर्डन लुक देकर तैयार किया गया है। सामने साफ-सुथरे LED एलिमेंट्स, क्लीन लाइनें और मजबूत SUV स्टांस इसे परिवारों के लिए बिल्कुल फिट बनाते हैं।
अंदर की तरफ आपको मिलता है—
- बड़ा ग्लास रूफ
- 19-इंच अलॉय व्हील्स
- 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले
- 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
- 360° कैमरा
- वायरलेस चार्जर
- प्रीमियम ऑडियो सिस्टम
- 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
रियर सीट में स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग ऑप्शन भी मिलता है, जिससे फैमिली ट्रैवल काफी आरामदायक हो जाएगा।
सेफ्टी फीचर्स
मारुति ने eVitara में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया है।
SUV ने Euro NCAP में 4-स्टार रेटिंग हासिल की है।
सेफ्टी किट में शामिल हैं—
- 7 एयरबैग
- ESP
- हिल होल्ड
- हिल डिसेंट
- टायर प्रेशर मॉनिटर
- ADAS फीचर्स
Maruti eVitara Launch On 2nd December: ( कीमत और Sells)
मारुति की कोशिश है कि यह SUV ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।
उम्मीद है कि भारत में इसकी कीमत होगी—
| वेरिएंट | अनुमानित कीमत |
|---|---|
| 49 kWh FWD | लगभग ₹20 लाख |
| 61 kWh FWD | लगभग ₹25 लाख |
यह SUV सीधे तौर पर Creta EV, Curvv EV, Mahindra BE 6, MG ZS EV जैसी कारों को टक्कर देगी।
TVS Starts Manufacturing BMW F 450 GS in India – जानिए क्या है इस नए माइलस्टोन का मतलब
निष्कर्ष
Maruti eVitara Launch On 2nd December भारतीय EV मार्केट में मारुति की सबसे अहम एंट्री होने वाली है।
रेंज हो, फीचर्स हों या कीमत — यह SUV परिवारों के लिए एक संतुलित और व्यावहारिक विकल्प बनती है।
अगर आप अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, तो लॉन्च के बाद एक बार इसे Nexa शोरूम में जरूर देखें।
Autos Prachar एक भरोसेमंद ऑटोमोबाइल वेबसाइट है, जहाँ कार और बाइक से जुड़ी ताज़ा खबरें, लॉन्च अपडेट, फीचर्स और जानकारी सरल भाषा में दी जाती है। इसे Asif Sheikh द्वारा संचालित किया जाता है, जिन्हें ऑटो ब्लॉगिंग का 2 वर्षों का अनुभव है।