New Honda Elevate Facelift: Honda Elevate के अपडेटेड मॉडल का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। कंपनी भारत में अपनी मिड-साइज SUV के फेसलिफ्ट मॉडल को 6 अक्टूबर 2026 को लॉन्च हो रही है। लॉन्च से पहले Honda ने इसकेintireor औरextirior से जुड़े कई टीजर जारी किए हैं, जिनसे नई SUV में होने वाले बदलावों की जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि new honda elevate facelift के डिजाइन में जापान में पेश किए गए WR-V TrailSport HRC Concept की कुछ झलक देखने को मिल रही है।
Honda Elevate facelift के लिए बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर SUV को बुक कर सकते हैं। कंपनी नई SUV की कीमत और सभी varient की जानकारी लॉन्च के दिन देगी। अभी तक सामने आए टीजर से साफ है कि Honda ने मुख्य रूप से SUV के बाहरी डिजाइन और केबिन में बदलाव किए हैं, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
WR-V TrailSport HRC Concept से मिलता है नया डिजाइन
new honda elevate facelift का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला बदलाव इसका front हिस्सा है। Honda ने ग्रिल और LED lighting के डिजाइन को अपडेट किया है। नए टीजर में ग्रिल के ऊपर तीन हिस्सों में बंटी हॉरिजॉन्टल LED लाइटिंग दिखाई देती है।
यह डिजाइन जनवरी 2026 में जापान के Tokyo Auto Salon में दिखाए गए WR-V TrailSport HRC Concept की याद दिलाता है। उस कॉन्सेप्ट में भी ग्रिल के ऊपर तीन हॉरिजॉन्टल इल्यूमिनेटेड एलिमेंट दिए गए थे। हालांकि प्रोडक्शन Elevate को concept जैसा पूरी तरह से तैयार नहीं किया गया है, लेकिन दोनों मॉडल के फ्रंट डिजाइन में समानता नजर आती है।
WR-V TrailSport HRC Concept में भी Honda का लोगो इसी तरह बोनट पर रखा गया था।
ग्रिल के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। टीजर में नए ग्लॉसी हेक्सागोनल पैटर्न दिखाई देते हैं। इसके ऊपर मौजूद क्रोम एलिमेंट की फिनिश भी मौजूदा मॉडल से अलग नजर आती है।
पीछे मिलेगा connected LED टेल-लाइट डिजाइन
फ्रंट के अलावा new honda elevate facelift के पिछले हिस्से में भी बदलाव किए गए हैं। टीजर में कनेक्टेड LED टेल-लाइट का नया सेटअप दिखाई देता है। टेलगेट के बीच Honda लोगो के आसपास लाइटिंग का नया डिजाइन दिया गया है।
WR-V TrailSport HRC Concept में भी पीछे दो हॉरिजॉन्टल रेड लाइटिंग लाइन दिखाई गई थीं, जो दोनों तरफ के टेल-लैंप से जुड़ी हुई थीं। Elevate facelift में भी कुछ इसी तरह की डिजाइन थीम देखने को मिलती है।
हालांकि Honda ने यहां भी डिजाइन को प्रोडक्शन मॉडल के हिसाब से रखा है। यानी SUV की मौजूदा पहचान बरकरार है और बदलाव मुख्य रूप से लाइटिंग तथा कुछ बॉडी एलिमेंट तक सीमित दिखाई देते हैं।
हेडलाइट और अलॉय व्हील में बड़े बदलाव नहीं
Honda ने फेसलिफ्ट के दौरान SUV के हर हिस्से को बदलने की कोशिश नहीं की है। सामने दिए गए हेडलैंप और फॉग लैंप हाउसिंग का मूल डिजाइन काफी हद तक मौजूदा Elevate जैसा ही दिखाई देता है।
17-इंच अलॉय व्हील डिजाइन में भी बड़े बदलाव की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इससे पता चलता है कि कंपनी ने फेसलिफ्ट में मुख्य फोकस ग्रिल, LED लाइटिंग, बंपर और दूसरे बाहरी डिजाइन एलिमेंट पर रखा है।
यह तरीका आमतौर पर फेसलिफ्ट मॉडल में देखने को मिलता है, जहां कंपनी मौजूदा कार की पहचान बनाए रखते हुए कुछ प्रमुख हिस्सों को नया रूप देती है।
New Honda Elevate Facelift cabin में भी किए गए हैं बदलाव
new honda elevate facelift का intierior भी मौजूदा मॉडल से थोड़ा अलग होगा। Honda के टीजर में हल्के रंग की सीट और डैशबोर्ड फिनिश दिखाई गई है। मौजूदा Elevate में मिलने वाले डार्क और टैन थीम की तुलना में नया केबिन ज्यादा हल्का दिखाई देता है।
dashboard और दरवाजों पर एम्बर एम्बिएंट लाइटिंग भी दिखाई गई है। यह लाइटिंग रात के समय केबिन के अंदर अलग माहौल देने के लिए इस्तेमाल की गई है।
कुछ रिपोर्ट्स में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड को-ड्राइवर सीट और रियर सनब्लाइंड जैसे फीचर्स मिलने की संभावना बताई गई है। लेकिन इन फीचर्स को लेकर Honda की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना होगा।
360 डिग्री कैमरा या LaneWatch?
नई SUV के कैमरा सिस्टम को लेकर भी जानकारी सामने आई है। शुरुआत में टीजर में दिखाई देने वाले कैमरा सेटअप को 360 डिग्री कैमरा से जोड़ा जा रहा था। हालांकि बाहरी ORVM पर कैमरा पॉड दिखाई देने के बाद यह संभावना भी बनी है कि Honda अपने मौजूदा LaneWatch सिस्टम को जारी रख सकती है।
इस वजह से new honda elevate facelift में फैक्ट्री से 360 डिग्री कैमरा मिलेगा या नहीं, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।
अगर Honda 360 डिग्री कैमरा देती है, तो पार्किंग और तंग जगहों में SUV चलाने वाले ग्राहकों के लिए यह उपयोगी फीचर होगा। लेकिन इसकी पुष्टि लॉन्च के समय ही होगी।
इंजन और गियरबॉक्स में बदलाव की उम्मीद नहीं
मैकेनिकल हिस्से में new honda elevate facelift को मौजूदा सेटअप के साथ ही आगे बढ़ाया जा सकता है। SUV में 1.5-लीटर चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है।
यह इंजन करीब 121hp की पावर और 145Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
Honda City में मिलने वाले 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन को Elevate में लाने की चर्चा पहले भी होती रही है, लेकिन मौजूदा जानकारी के आधार पर फेसलिफ्ट में इस पावरट्रेन के शामिल होने की संभावना कम है।
इसका मतलब है कि फेसलिफ्ट में Honda का मुख्य ध्यान डिजाइन और फीचर्स को अपडेट करने पर रहेगा, जबकि मौजूदा पेट्रोल इंजन को जारी रखा जा सकता है।
कीमत में हो सकता है बदलाव
मौजूदा Honda Elevate की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 11.81 लाख रुपये से शुरू होकर 16.36 लाख रुपये तक जाती है। फेसलिफ्ट मॉडल में डिजाइन और फीचर्स के अपडेट के कारण कीमत में बदलाव की संभावना है।
हालांकि नई कीमतों को लेकर अभी अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। Honda 6 अक्टूबर को लॉन्च के दौरान वेरिएंट के हिसाब से कीमतों की घोषणा करेगी।
new honda elevate facelift का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Victoris, Toyota Hyryder, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun और Tata Sierra जैसी SUV से होगा। Renault Duster भी इस सेगमेंट में एक मॉडल है, जिसे ग्राहक विकल्प के तौर पर देख सकते हैं।
भारत में पहले लॉन्च होने की खास बात
Honda Elevate को भारत में बनाया जाता है और यही SUV जापान में WR-V नाम से बेची जाती है। इसलिए जापान में दिखाए गए WR-V TrailSport HRC Concept और भारत में आने वाली Elevate facelift के बीच डिजाइन कनेक्शन दिलचस्प है।
WR-V TrailSport HRC Concept को Honda ने Tokyo Auto Salon 2026 में एक एडवेंचर-ओरिएंटेड डिजाइन के साथ पेश किया था। इसमें डार्क अलॉय व्हील, ज्यादा रफ टायर, रूफ क्रॉसबार और ऑरेंज एक्सेंट जैसे एलिमेंट दिए गए थे। इसके मुकाबले Elevate facelift का डिजाइन रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए ज्यादा सामान्य रखा गया है।
new honda elevate facelift के जरिए Honda मौजूदा SUV को एक नया एक्सटीरियर लुक और अपडेटेड केबिन देने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने अभी तक सभी फीचर्स की जानकारी नहीं दी है, इसलिए लॉन्च के दिन कुछ और जानकारी सामने आ सकती है।
फिलहाल बुकिंग शुरू हो चुकी है और 6 अक्टूबर को कीमतों की घोषणा होगी। इसके बाद यह साफ होगा कि Honda ने वेरिएंट और फीचर पैकेज में किस तरह बदलाव किए हैं। new honda elevate facelift में मौजूदा इंजन को जारी रखते हुए डिजाइन और केबिन अपडेट पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। अब देखना होगा कि नए फीचर्स और बदली हुई कीमत के साथ यह SUV ग्राहकों के बीच कैसी प्रतिक्रिया हासिल करती है।
Asif Ali एक Automobile और Content Creator हैं, जिन्हें ब्लॉगिंग का 2+ वर्षों का अनुभव है। वह Autos Prachar के संस्थापक हैं और कार, बाइक, व ऑटो न्यूज़ पर तथ्यात्मक, सरल और भरोसेमंद कंटेंट लिखते हैं।
