Skip to content
Autos Prachar
Menu
  • Home
  • Car News
  • Bike News
  • Electric Vehicle
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
Menu
hyundai

Hyundai BAYON की बुकिंग शुरू, 4.2 मीटर SUV में मिलेगा Generative AI Voice Assistant, जानें फीचर्स और पावरट्रेन

Posted on September 27, 2026September 27, 2026 by Asif Ali

Hyundai BAYON : भारतीय बाजार में Hyundai अपनी नई SUV BAYON को लाने की तैयारी पूरी कर चुकी है। कंपनी ने 23 सितंबर 2026 को इस नए मॉडल की बुकिंग start करने की घोषणा की है।

नई Hyundai BAYON की बुकिंग ₹11,000 की शुरुआती राशि के साथ की जा सकती है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या देशभर में मौजूद अधिकृत Hyundai डीलरशिप के जरिए pre booking कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक इसकी डिलीवरी फेस्टिव सीजन में शुरू होगी और लॉन्च के समय इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Hyundai BAYON में मिलेगा Generative AI Voice Assistant

नई SUV की सबसे खास बात इसका इन-बिल्ट Generative AI Voice Assistant है। कंपनी का कहना है कि इसके जरिए ड्राइवर और कार के बीच बातचीत को ज्यादा सहज बनाया गया है।

आजकल कारों में वॉइस कमांड का इस्तेमाल बढ़ रहा है, लेकिन BAYON में इसे AI आधारित अनुभव के साथ जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य ड्राइवर को कई कामों के लिए बार-बार स्क्रीन या बटन का इस्तेमाल करने से बचाना है।

यानी आने वाले समय में कार से बातचीत करना केवल कुछ तय कमांड तक सीमित नहीं रह सकता। Hyundai ने BAYON में इसी दिशा में एक नया अनुभव देने की कोशिश की है।

Hyundai BAYON 4.2 मीटर लंबी SUV, शहर के लिए भी उपयोगी आकार

इसके डिजाइन में Sculpted Bonnet, नया फ्रंट फेसिया और H-Edge LED DRLs दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल में Geometric Wheel Arches और Wrap-around Door Cladding देखने को मिलती है।

पीछे की तरफ भी कंपनी ने डिजाइन को काफी अलग रखने की कोशिश की है। कुल मिलाकर BAYON का डिजाइन आधुनिक SUV खरीदारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इंटीरियर और स्पेस

Hyundai BAYON की बाहरी लंबाई लगभग 4.2 मीटर होने के बावजूद कंपनी ने इसके cabine space का बेहतर इस्तेमाल करने पर ध्यान दिया है। Hyundai के अनुसार कार में यात्रियों के लिए पर्याप्त लेगरूम, हेडरूम और shoulder room उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है।

यह बात उन ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है जो कार का इस्तेमाल रोजाना शहर में आने-जाने के साथ परिवार के लिए भी करते हैं।

BAYON के सभी वेरिएंट, फीचर्स Interior की पूरी जानकारी सामने नहीं रखी है। इसलिए launch के समय इसके फीचर और वेरिएंट लाइनअप से जुड़ी ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है।

सुरक्षा पर भी कंपनी का फोकस

नई SUV की सुरक्षा को लेकर भी कंपनी ने कई बातें बताई हैं। Hyundai BAYON को Global K Enhanced Platform पर तैयार किया गया है और कंपनी के अनुसार इसे 5-स्टार भारतीय सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर गया है।

कंपनी ने इसके स्ट्रक्चरल रिगिडिटी और ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन पर फोकस करने की बात कही है। इसके अलावा SUV में कई सुरक्षा फीचर्स दिए जाएंगे।

यहां यह समझना जरूरी है कि कंपनी का 5-स्टार भारतीय सुरक्षा मानकों के लिए इंजीनियर किए जाने का दावा और किसी crash testing एजेंसी द्वारा प्राप्त वास्तविक क्रैश-टेस्ट रेटिंग अलग-अलग चीजें हैं।

पेट्रोल इंजन के साथ Manual और IVT का विकल्प

Hyundai BAYON को कंपनी के proven पेट्रोल पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें ग्राहकों को Manual Transmission के साथ Hyundai का Intelligent Variable Transmission यानी IVT विकल्प भी मिलेगा।

इसका मतलब है कि ग्राहक अपनी menual या ऑटोमैटिक जैसा अनुभव देने वाले IVT ट्रांसमिशन का चुनाव कर सकेंगे।

शहर में रोजाना ट्रैफिक के बीच कार चलाने वाले ग्राहकों के लिए IVT विकल्प उपयोगी हो सकता है, जबकि मैनुअल वेरिएंट उन लोगों को पसंद आ सकता है जो खुद गियर बदलना पसंद करते हैं।

Hyundai BAYON की बुकिंग कैसे करें?

नई Hyundai BAYON की बुकिंग ₹11,000 की शुरुआती राशि के साथ शुरू हो चुकी है। ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी अधिकृत Hyundai डीलरशिप पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।

कीमत की आधिकारिक घोषणा भी अभी बाकी है। इसलिए फिलहाल कार की एक्स-शोरूम कीमत के बारे में कंपनी की तरफ से कोई अंतिम जानकारी नहीं दी गई है।

BAYON को लेकर Hyundai की क्या योजना है?

Hyundai ने BAYON को सिर्फ एक नई SUV के रूप में नहीं बल्कि Intelligent Utility Vehicle के तौर पर पेश किया है। कंपनी की पूरी थीम “Intelligence That Moves” पर आधारित है।

इसमें AI वॉइस असिस्टेंट, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, आधुनिक डिजाइन और सुरक्षा ग्राहकों के लिए तैयार कर रही है जो कार में केवल इंजन और स्पेस के बजाय टेक्नोलॉजी को भी महत्व देते हैं।

फिलहाल कीमत, वेरिएंट और सभी फीचर्स की पूरी सूची सामने आने का इंतजार है। इन जानकारियों के बाद ही पता चलेगा कि Hyundai BAYON भारतीय बाजार में किस तरह का पैकेज पेश करती है।

निष्कर्ष

नई Hyundai BAYON में कंपनी ने डिजाइन, connected technology, AI वॉइस असिस्टेंट, सुरक्षा और पेट्रोल पावरट्रेन पर फोकस किया है। 4.2 मीटर लंबाई के साथ यह SUV शहर और रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

इसकी बुकिंग ₹11,000 में शुरू हो चुकी है, जबकि डिलीवरी फेस्टिव सीजन में शुरू होने की बात कही गई है। अब ग्राहकों की नजर इसकी कीमत, वेरिएंट और फीचर्स की पूरी जानकारी पर रहेगी।

Asif Ali
Asif Ali

Asif Ali  एक Automobile  और Content Creator हैं, जिन्हें ब्लॉगिंग का 2+ वर्षों का अनुभव है। वह Autos Prachar के संस्थापक हैं और कार, बाइक, व ऑटो न्यूज़ पर तथ्यात्मक, सरल और भरोसेमंद कंटेंट लिखते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Contact
©2026 Autos Prachar | Design: Newspaperly WordPress Theme
  • ←
  • Facebook
  • WhatsApp