Tata Aeris Launch: भारत में compact sedan segments में Tata Motors ने अपनी नई कार Aeris को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की पुरानी Tigor की जगह लाई गई है। नई कार में डिजाइन से लेकर इंटीरियर और फीचर्स तक कई बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने इसे खास तौर पर प्राइवेट कार खरीदारों के लिए पेश किया है।
tata aeris car की शुरुआती Ex showroom 5.29 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.74 लाख रुपये तक जाती है। पेट्रोल के साथ इसमें CNG का विकल्प भी मिलता है और दोनों पावरट्रेन के साथ मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।
Tata Aeris की कीमत कितनी है?
नई Aeris को Smart, Pure, Pure Plus, Creative और Accomplished जैसे वेरिएंट है। पेट्रोल वर्जन की कीमत 5.29 लाख रुपये से शुरू होकर 8.74 लाख रुपये तक जाती है। CNG मॉडल की शुरुआती कीमत 6.29 लाख रुपये सबसे महंगा CNG AMT वेरिएंट 9.74 लाख रुपये का है।
अगर आप tata aeris price देख रहे हैं तो यह पुरानी Tigor की शुरुआती कीमत से करीब 40,000 रुपये कम है। सभी कीमतें शुरुआती ex showroom दिल्ली कीमतें हैं। अलग-अलग शहरों में taxt, insurance और दूसरे चार्ज की वजह से अंतिम कीमत अलग हो सकती है।
Tata ने बताया है कि Aeris की बुकिंग अधिकृत डीलरशिप और कंपनी की वेबसाइट के जरिए शुरू हो चुकी है। इसकी डिलीवरी 11 अक्टूबर से शुरू होने की बात कही गई है।
Tata Aeris डिजाइन में क्या बदला?
Tigor के मुकाबले Aeris का बाहरी डिजाइन काफी अलग नजर आता है। आगे की तरफ पतली glass black grills के साथ आयताकार LED हेडलैंप दिए गए हैं। बंपर को भी नए तरीके से डिजाइन किया गया है और इसमें LED फॉग लैंप मिलते हैं।
साइड प्रोफाइल में कार का notchback जैसा रूफ डिजाइन बरकरार रखा गया है। इसमें नए 15-इंच अलॉय व्हील, शार्क-फिन एंटीना और फ्रंट डोर के नीचे Aeris की बैजिंग दी गई है। व्हील आर्च पर क्लैडिंग भी देखने को मिलती है।
पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललैंप डिजाइन दिया गया है, जो कंपनी की दूसरी नई कारों से प्रभावित नजर आता है। ऊंचा बूटलिड और रूफ स्पॉयलर भी इसके रियर डिजाइन का हिस्सा हैं।
Tata Aeris का इंटीरियर और फीचर्स
Cabin की बात करें तो tata aeries में Tiago फेसलिफ्ट से जुड़े कई डिजाइन एलिमेंट देखने को मिलते हैं। यहां हल्के बेज और क्रीम color का इस्तेमाल किया गया है, जिससे केबिन ज्यादा खुला हुआ महसूस होता है।
डैशबोर्ड पर fabriv insert और दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। AMT मॉडल में पैडल शिफ्टर भी मिलते हैं। सेंटर कंसोल में क्लाइमेट कंट्रोल के लिए रोटरी कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, फोन डॉक और रोटरी गियर सिलेक्टर दिया गया है।
फीचर्स की बात करें तो aeris tata में 10.25-इंच touchscreen इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा दी गई है। इसके साथ 6-स्पीकर साउंड सिस्टम भी मिलता है।
कार में automatic climates कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, electric और ऑटो-फोल्डिंग ORVM, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।
इसके अलावा पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, कीलेस एंट्री और ड्राइव मोड जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
419 लीटर का बूट स्पेस
नई सेडान में 419 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ परिवार के साथ सफर के दौरान सामान रखने के लिए यह जगह उपयोगी हो सकती है।
पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए AC वेंट और सेंटर आर्मरेस्ट के साथ कप होल्डर दिया गया है। कार के आकार को देखते हुए Tata ने पीछे की सीटों पर आराम को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं जोड़ी हैं।
6 एयरबैग के साथ सुरक्षा पर ध्यान
Aeris में सुरक्षा को भी पहले से ज्यादा महत्व दिया गया है। aeris car के सभी variant में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा तीन-point seat belt, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ऊंचे वेरिएंट में ESC, हिल होल्ड असिस्ट, TPMS और rain sensing wiper जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। Creative वेरिएंट से 360-डिग्री कैमरा और Blind View Monitor मिलता है।
Accomplished वेरिएंट में डैशकैम रिकॉर्डिंग की सुविधा भी दी गई है। इसमें कार के आसपास लगे कैमरों का इस्तेमाल करके रिकॉर्डिंग की जाती है।
Tata ने Aeris की स्ट्रक्चरल मजबूती को दिखाने के लिए लॉन्च के दौरान एक खास प्रदर्शन भी किया। कंपनी ने एक प्रदर्शन में Aeris के ऊपर Harrier.ev को स्टील प्लेटफॉर्म के जरिए रखा। इसके अलावा एक वीडियो में कार पर बड़ी मात्रा में मलबा गिराने के बाद उसे start करके चलाते हुए दिखाया गया।
tata aeris car पेट्रोल और CNG इंजन का विकल्प
tata aeris car में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है।
CNG मॉडल में यही 1.2-लीटर इंजन 76 PS की पावर और 97 Nm का टॉर्क पैदा करता है। CNG वर्जन में भी मैनुअल और AMT दोनों गियरबॉक्स उपलब्ध हैं।
Tata Aeris On Road Price कितनी होगी?
अगर आप tata aeris on road price जानना चाहते हैं तो अभी यह आपके शहर के हिसाब से अलग होगी। ex showroom कीमत के अलावा रोड टैक्स, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद ऑन-रोड कीमत तय होती है।
इसी वजह से 5.29 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत को सीधे on road कीमत नहीं माना जा सकता।
Tigor की जगह क्यों लाई गई Aeris?
Tata ने Aeris को Tigor के सीधे अपडेट के बजाय नए नाम और बदले हुए डिजाइन के साथ पेश किया है। इसमें फ्रंट और रियर डिजाइन में बदलाव के साथ नया इंटीरियर और ज्यादा फीचर्स जोड़े गए हैं।
पुराने मॉडल की तुलना में 6 airbag, वेंटिलेटेड सीट, वायरलेस चार्जर, लेदरेट सीट और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे बदलाव किए गए हैं। कनेक्टेड कार सिस्टम के जरिए स्मार्टफोन से कार के कई फंक्शन देखे और नियंत्रित किए जा सकते हैं।
कंपनी के मुताबिक Aeris को केवल निजी खरीदारों के लिए बेचा जाएगा। फ्लीट ग्राहकों के लिए Xpres मॉडल की बिक्री जारी रहेगी।
Tata Aeris किन कारों के सामने होगी?
compact sedan सेगमेंट में tata aeris car price के आधार पर इसका सामना Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura और Honda Amaze जैसी कारों से होगा।
Maruti Dzire लंबे समय से इस segment में एक जाना-पहचाना नाम है। Honda Amaze ज्यादा प्रीमियम केबिन और ADAS जैसे फीचर्स के साथ आती है, जबकि Hyundai Aura में पेट्रोल और CNG विकल्प के साथ AMT का विकल्प मिलता है।
Aeris की खासियत इसका शुरुआती दाम, features की लंबी सूची और पेट्रोल-CNG दोनों विकल्प हैं।
क्या Aeris आपके लिए सही कार हो सकती है?
अगर आपका बजट करीब 5 से 10 लाख रुपये के बीच है और आप एक कॉम्पैक्ट सेडान देख रहे हैं, तो Aeris को आपकी लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत कम रखी गई है और ऊंचे वेरिएंट में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस सेगमेंट में उपयोगी हैं।
हालांकि कार खरीदने से पहले टेस्ट ड्राइव लेना जरूरी है। खास तौर पर AMT और CNG मॉडल में इंजन का प्रदर्शन, गियरबॉक्स का व्यवहार, सीट कम्फर्ट और वास्तविक माइलेज आपकी जरूरत के अनुसार देखना चाहिए।
कुल मिलाकर, aeris car के जरिए Tata ने Tigor की जगह एक नए नाम और अपडेटेड पैकेज के साथ अपनी कॉम्पैक्ट सेडान पेश की है। अगर आप tata aeris car खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो कीमत के साथ अपने चुने हुए वेरिएंट के फीचर्स और आपके शहर की ऑन-रोड कीमत की तुलना जरूर करें।
Petrol vs Electric Cars: रोज 50-100 KM चलाने वालों के लिए कौन सी कार बेहतर? जानें खर्च और बचत का पूरा हिसाब
RUV 350 MAX: 145km रेंज और 20 लीटर से ज्यादा स्टोरेज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स
Asif Ali एक Automobile और Content Creator हैं, जिन्हें ब्लॉगिंग का 2+ वर्षों का अनुभव है। वह Autos Prachar के संस्थापक हैं और कार, बाइक, व ऑटो न्यूज़ पर तथ्यात्मक, सरल और भरोसेमंद कंटेंट लिखते हैं।
