Skip to content
Autos Prachar
Menu
  • Home
  • Car News
  • Bike News
  • Electric Vehicle
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
Menu
Mahindra Thar OG Launch

Mahindra Thar OG Launch: ₹10.32 लाख से शुरू हुई नई Thar, मिले नए फीचर्स और ज्यादा सेफ्टी

Posted on September 24, 2026September 24, 2026 by Asif Ali

Mahindra ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय 3-डोर off road SUV का updated models Thar OG लॉन्च कर दिया है। Mahindra launches Thar OG की शुरुआती कीमत ₹10.32 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इस बार SUV के डिजाइन में कुछ बदलाव करने के साथ-साथ फीचर्स, सेफ्टी और मैकेनिकल सेटअप में भी अपडेट किए हैं।

New Thar OG को AXT, LXT और ZXT जैसे तीन ट्रिम में पेश किया गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने बड़े 2.2-लीटर डीजल इंजन को अब रियर-व्हील ड्राइव विकल्प के साथ भी उपलब्ध कराया है। आइए जानते हैं नई Thar में क्या-क्या बदला है।

Mahindra Thar OG Launch ₹10.32 लाख से शुरू हुई कीमत

Mahindra launches Thar OG को ₹10.32 लाख की शुरुआती Ex Showrooms कीमत पर बाजार में उतारा गया है। बेस AXT वेरिएंट में 1.5-लीटर डीजल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

LXT variant की कीमत इंजन और ड्राइवट्रेन के हिसाब से ₹12.99 लाख से ₹18 लाख तक जाती है। वहीं ZXT वेरिएंट की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू होकर ₹18.99 लाख तक जाती है।

कंपनी ने कीमतों को शुरुआती यानी introductory price बताया है। इसलिए आगे चलकर इनमें बदलाव किया जा सकता है।

Mahindra Thar OG Launch डिजाइन में क्या बदला?

New Mahindra Thar OG का मूल बॉक्सी डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है। सामने की तरफ कई बदलाव किए गए हैं। SUV में अब LED projector headlamps मिलते हैं, जिन्हें Thar Roxx से लिया गया है। हेडलैंप के साथ C-शेप DRLs भी दिए गए हैं।

फ्रंट ग्रिल को भी नया डिजाइन मिला है और इसमें दाईं तरफ ‘Thar’ की बैजिंग दी गई है। फॉग लैंप की जगह में भी बदलाव किया गया है। इन्हें अब फेंडर के ऊपर लगाया गया है और इनमें LED lightning के साथ cornering function भी मिलता है।

Front bumper को भी दोबारा डिजाइन किया गया है। इसमें सिल्वर इंसर्ट और ब्लैक एलिमेंट देखने को मिलते हैं।

साइड प्रोफाइल में सबसे बड़ा बदलाव 19-इंच के नए dual-tone alloy wheels हैं। वहीं पीछे की तरफ स्लिम LED टेल लैंप और नया बंपर दिया गया है।

दो नए कलर भी शामिल

Mahindra launches Thar OG के साथ कंपनी ने दो नए रंग भी जोड़े हैं। अब इस SUV को Artemis Silver और Jeans Blue जैसे नए रंगों में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा Everest White, Tango Red, Stealth Black, Battleship Grey, Galaxy Grey और Deep Forest जैसे मौजूदा रंग भी उपलब्ध हैं।

केबिन में भी हुए बदलाव

New Thar OG के अंदर भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें Truffle Brown यानी ब्राउन कलर की leatherette सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इससे केबिन का लुक पहले की तुलना में अलग दिखाई देता है।

डैशबोर्ड का बेसिक लेआउट अभी भी काफी हद तक पहले जैसा है। इसमें तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, गोल AC वेंट और सेंटर कंसोल में टॉगल जैसे स्विच दिए गए हैं।

पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए दोनों तरफ armrest और cupholder जोड़े गए हैं। रोजाना इस्तेमाल में यह अपडेट खासतौर पर पीछे बैठने वालों के लिए उपयोगी हो सकता है।

Mahindra Thar OG Launch फीचर्स में क्या मिलेगा?

Mahindra launches Thar OG के दौरान कंपनी ने SUV के फीचर पैकेज में भी कुछ बदलाव किए हैं। इसमें अब Sand, Snow और Mud जैसे तीन terrain modes मिलते हैं। इसके अलावा push-button start और wireless charger भी दिया गया है।

SUV में 10.25-इंच का touchscreen infotainment system मिलता है। इसमें wireless Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट है।

इसके अलावा cruise control, manual AC, height-adjustable driver seat, electrically adjustable ORVMs और 6-speaker audio system जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Thar OG में मिलने वाले फीचर्स वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

सेफ्टी में बड़ा अपडेट

New Thar में सुरक्षा को लेकर भी कई बदलाव किए गए हैं। अब इसमें 6 airbags दिए गए हैं। इसके अलावा front parking sensors, rear parking sensors और all-wheel disc brakes भी शामिल हैं।

अन्य सेफ्टी फीचर्स में Electronic Stability Program (ESP), rear-view camera, Hill Hold Assist, Hill Descent Control, Tyre Pressure Monitoring System और ISOFIX child-seat mounts शामिल हैं।

पहले वाली Thar ने Global NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल की थी। नई Thar OG के लिए अभी नए क्रैश टेस्ट का परिणाम उपलब्ध नहीं है,

तीन इंजन के विकल्प

Mahindra launches Thar OG को तीन इंजन विकल्पों के साथ 1.5-लीटर डीजल, 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं।

1.5-लीटर डीजल इंजन करीब 119 PS की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है।

2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन करीब 162 PS की पावर और 330 Nm का टॉर्क देता है।

वहीं 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन 152 PS की पावर और 330 Nm का टॉर्क देता है।

अब 2.2 डीजल के साथ RWD भी

नई Mahindra Thar OG का एक महत्वपूर्ण बदलाव 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ rear wheels ड्राइव विकल्प है। पहले बड़ा डीजल इंजन मुख्य रूप से 4X4 सेटअप के साथ जुड़ा था।

इस बदलाव से उन खरीदारों के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलता है जिन्हें बड़ा डीजल इंजन चाहिए, लेकिन हर समय 4X4 सिस्टम की जरूरत नहीं है।

4X4 वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक locking differential, brake-locking differential और automatic hub locks जैसे off road system भी दिए गए हैं।

Mahindra Thar OG Launch suspension और interior में बदलाव

Mahindra launches Thar OG के साथ सिर्फ डिजाइन और फीचर्स ही नहीं, बल्कि SUV के मैकेनिकल सेटअप में भी बदलाव किए गए हैं।

नई Thar OG में DaVinci frequency-dependent dampers दिए गए हैं। यह सेटअप Mahindra के कुछ दूसरे नए मॉडलों में भी NVH यानी Noise, Vibration और Harshness को बेहतर करने पर भी काम किया है।

एक और महत्वपूर्ण बदलाव electric power steering का है। पुरानी Thar में hydraulic power steering मिलता था, जबकि नए मॉडल में EPS दिया गया है। इससे खासकर कम स्पीड पर पार्किंग और तंग जगहों में स्टीयरिंग को घुमाना आसान हो सकता है।

Thar OG में क्या खास है?

Mahindra launches Thar OG ऐसे समय में हुई है जब 3-डोर Thar को लंबे समय से भारतीय बाजार में एक अलग पहचान मिली हुई है। नए मॉडल में कंपनी ने इसके मूल डिजाइन को बरकरार रखते हुए आधुनिक फीचर्स और सुरक्षा उपकरण जोड़ने की कोशिश की है।

19-इंच के अलॉय व्हील, LED लाइटिंग, नए बंपर और नए रंग इसे बाहर से अलग पहचान देते हैं। वहीं 6 एयरबैग, all wheel, disk break, फ्रंट पार्किंग सेंसर और नए स्टीयरिंग सिस्टम जैसे बदलाव रोजमर्रा के इस्तेमाल में उपयोगी हो सकते हैं।

किन SUV से होगा मुकाबला?

नई Thar OG की कीमत और off road फोकस को देखते हुए इसका मुकाबला मुख्य रूप से Force Gurkha और Maruti Suzuki Jimny जैसी SUV से होता है। दोनों मॉडल अलग-अलग इंजन, डिजाइन और फीचर पैकेज के साथ बाजार में मौजूद हैं।

तीनों SUV का आकार, इंजन और उपयोग अलग-अलग है। इसलिए खरीदने से पहले ग्राहक के लिए 4X4 की जरूरत, शहर में इस्तेमाल, माइलेज, फीचर्स और बजट जैसे पहलुओं को देखना जरूरी होगा।

निष्कर्ष

Mahindra launches Thar OG के साथ कंपनी ने अपनी 3-डोर SUV में कई छोटे और बड़े बदलाव किए हैं। शुरुआती ₹10.32 लाख की कीमत के साथ नई Thar में अपडेटेड डिजाइन, नए फीचर्स, 6 एयरबैग, नए सस्पेंशन डैम्पर और electric power steering जैसे बदलाव मिलते हैं।

सबसे खास बात 2.2-लीटर डीजल इंजन का RWD विकल्प और बड़े इंजन की बढ़ी हुई पावर है। ऐसे ग्राहक जो Thar के पुराने बॉक्सी डिजाइन और ऑफ-रोड क्षमता को पसंद करते हैं, उनके लिए नया मॉडल पहले से ज्यादा फीचर और सेफ्टी अपडेट के साथ आता है।

Asif Ali
Asif Ali

Asif Ali  एक Automobile  और Content Creator हैं, जिन्हें ब्लॉगिंग का 2+ वर्षों का अनुभव है। वह Autos Prachar के संस्थापक हैं और कार, बाइक, व ऑटो न्यूज़ पर तथ्यात्मक, सरल और भरोसेमंद कंटेंट लिखते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Contact
©2026 Autos Prachar | Design: Newspaperly WordPress Theme
  • ←
  • Facebook
  • WhatsApp