हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी नई SUV Hyundai Bayon SUV को लेकर कई अहम जानकारियां सामने रखी हैं। कंपनी ने 16 सितंबर 2026 को इस SUV के पहले डिजाइन स्केच जारी किए थे। इसके बाद 23 सितंबर को कंपनी ने इसकी बुकिंग (booking) भी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि ग्राहक अभी से इसकी बुकिंग कर सकते हैं, जबकि कार की पूरी तस्वीर और सभी जानकारी कंपनी ने अभी सार्वजनिक नहीं की है।
नई Hyundai Bayon SUV को भारतीय बाजार में Venue और Creta के बीच रखा जाएगा। कंपनी के अनुसार यह करीब 4.2 मीटर लंबी SUV होगी।
4.2 मीटर लंबी होगी Hyundai Bayon SUV
नई Hyundai Bayon SUV की सबसे महत्वपूर्ण जानकारी इसकी लंबाई को लेकर सामने आई है। Hyundai ने बताया है कि इसकी लंबाई 4.2 मीटर होगी।Creta की लंबाई 4.3 मीटर से ज्यादा है।
साइज के हिसाब से Bayon का स्थान भारतीय बाजार में एक अलग जगह बनाता है। इसका आकार Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun जैसी SUVs के करीब दिखाई देता है। इसकी कीमत और variant के आधार पर ग्राहकों को इसका सही पोजिशन लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।
डिजाइन की बात करें तो कंपनी द्वारा जारी, इसमें ऊंचा बोनट, बड़े फेंडर और H-Edge लाइटिंग दी गई है।
Hyundai Bayon SUV का डिजाइन कैसा होगा?
Hyundai Bayon SUV के डिजाइन के लिए अपनी नई Art of Steel डिजाइन philosophy का इस्तेमाल किया है।
डिजाइन स्केच में SUV का बोनट काफी ऊंचा दिखाई देता है। इसके अलावा व्हील आर्च और साइड बॉडी पर स्पष्ट लाइन्स देखने को मिलती हैं। पीछे की तरफ रूफ spoiler में स्टॉप लैंप को शामिल किया गया है।
कंपनी ने अभी तक कार की पूरी तस्वीर जारी नहीं की है। ऐसे में इसके exterior के कई हिस्सों की जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी।
इंटीरियर में मिल सकती है नई टेक्नोलॉजी
Hyundai Bayon SUV के इंटीरियर को भी कंपनी ने आधुनिक तरीके से तैयार किया है।
Hyundai ने इस SUV में जनरेटिव AI पर आधारित इन-बिल्ट voice assistances देने की पुष्टि की है। इसका इस्तेमाल कार के अलग-अलग function को वॉयस कमांड के जरिए नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है।
इसके अलावा SUV में connected features और आधुनिक infotainment feature मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी सभी फीचर्स की पूरी सूची जारी नहीं की है, इसलिए टॉप वेरिएंट में मिलने वाले उपकरणों की जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।
Hyundai Bayon SUV 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद
इंजन की बात करें तो Hyundai Bayon SUV को फिलहाल पेट्रोल मॉडल के तौर पर पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसमें meanual और CVT automatic gear box का विकल्प मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें Creta में इस्तेमाल होने वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन करीब 115 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
भविष्य में Bayon के साथ टर्बो-पेट्रोल या CNG विकल्प लाया जाएगा या नहीं, इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।
बुकिंग के लिए देने होंगे 11 हजार रुपये
Hyundai ने Hyundai Bayon SUV की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक 11,000 रुपये की बुकिंग राशि के साथ इसे ऑनलाइन या नजदीकी Hyundai डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं।
कितनी हो सकती है Hyundai Bayon SUV की कीमत?
कीमत को लेकर अभी Hyundai ने आधिकारिक आंकड़ा नहीं बताया है। हालांकि मौजूदा जानकारी के आधार पर इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 9.5 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। top variant की कीमत करीब 14 लाख रुपये तक जा सकती है।
कुछ listing में Hyundai Bayon SUV की संभावित कीमत 9 लाख से 15 लाख रुपये के बीच बताई गई है। इसलिए अंतिम कीमत variant और फीचर्स के अनुसार अलग हो सकती है।
अगर Hyundai इसे Venue और Creta के बीच सही कीमत पर रखती है, तो कंपनी के मौजूदा SUV ग्राहकों के लिए यह एक नया विकल्प बन सकता है।
सुरक्षा पर भी रहेगा फोकस
Hyundai ने Bayon को भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार तैयार करने की बात कही है। कंपनी के अनुसार इस SUV को ‘five-star Indian safety standards’ को ध्यान में रखकर इंजीनियर किया गया है।
इसका मतलब यह नहीं है कि अभी से इसे किसी आधिकारिक crash test ratings के बराबर माना जाए। वास्तविक सुरक्षा रेटिंग संबंधित टेस्ट और उसके परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
कब लॉन्च होगी Hyundai Bayon SUV ?
अभी कंपनी ने केवल इतना कहा है कि Bayon को इस festive seasons में बाजार में उतारा जाएगा। मौजूदा जानकारी के अनुसार इसका लॉन्च अक्टूबर 2026 में हो सकता है। डिलीवरी भी दिवाली के आसपास या उससे पहले शुरू होने की उम्मीद है।
फिलहाल Hyundai Bayon SUV की बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन इसकी कीमत, सभी वेरिएंट, फीचर्स और आधिकारिक इंजन स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी का इंतजार है।
Asif Ali एक Automobile और Content Creator हैं, जिन्हें ब्लॉगिंग का 2+ वर्षों का अनुभव है। वह Autos Prachar के संस्थापक हैं और कार, बाइक, व ऑटो न्यूज़ पर तथ्यात्मक, सरल और भरोसेमंद कंटेंट लिखते हैं।
