Scooter : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने फेस्टिव सीजन से पहले भारतीय टू-व्हीलर बाजार में एक साथ कई नए प्रोडक्ट पेश किए हैं। कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda QC3, नई Honda CB500 और अपडेटेड CB350 रेंज की कीमतों का ऐलान कर दिया है। इन सभी models की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इनमें से CB350 रेंज की डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है।
Honda QC3 Electric Scooter की कीमत 1.35 लाख रुपये से शुरू
Honda QC3 की दिल्ली में ex showroom कीमत 1.35 लाख रुपये रखी गई है। शुरुआत में कंपनी इस इलेक्ट्रिक sckooter को दिल्ली, आगरा, कटक, सूरत और कोल्लम के चुनिंदा Honda RedWing dealership के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।
QC3 में 3.0kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार इसकी प्रमाणित IDC रेंज 145 किलोमीटर तक है। रोजाना ऑफिस जाने या शहर के अंदर छोटे और मध्यम दूरी के सफर के लिए यह रेंज ग्राहकों के काम आ सकती है।
चार्जिंग में कितना समय लगेगा?
Honda QC3 electric scooter को चार्ज करने के लिए कंपनी ने ऐसी क्षमता दी है जिससे रोजाना इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बहुत लंबा इंतजार न करना पड़े। कंपनी के मुताबिक इसकी बैटरी 0 से 80 फीसदी तक करीब 2 घंटे 40 मिनट में चार्ज करने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।
Honda QC3 Electric Scooter में मिलते हैं कनेक्टेड फीचर्स
Honda ने नए sckooter में रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई फीचर्स दिए हैं। इसमें 5 इंच की TFT स्क्रीन मिलती है। इसके साथ Honda RoadSync कनेक्टिविटी भी दी गई है।
स्कूटर में टर्न-बाय-टर्न navigation की सुविधा भी है। यानी कंपनी ने इसे केवल इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश नहीं किया है, बल्कि आधुनिक कनेक्टेड फीचर्स पर भी ध्यान दिया है।
Honda QC3 को चार color में है। इनमें Matt Photon Grey Metallic, Pearl Precious White, Pearl Shallow Blue और Pearl Siren Blue शामिल हैं।
Honda के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में अब तीन मॉडल
Honda QC3 electric scooter के आने के बाद Honda के भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो में तीन मॉडल हो गए हैं। इनमें QC1, Activa e: और QC3 शामिल हैं।
Honda QC3 electric scooter कंपनी का अपेक्षाकृत किफायती इलेक्ट्रिक मॉडल है। इसमें 1.5kWh की फिक्स्ड बैटरी मिलती है और इसकी IDC रेंज 80 किलोमीटर बताई गई है। दूसरी तरफ Activa e: में दो 1.5kWh swappable बैटरियों की कुल क्षमता 3kWh है और इसकी IDC रेंज 102 किलोमीटर है।
Honda CB500 की शुरुआती कीमत 2.75 लाख रुपये
इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ Honda ने CB500 मोटरसाइकिल को भी भारतीय बाजार में उतारा है। इसकी शुरुआती ex showroom कीमत बेंगलुरु में 2.75 लाख रुपये कि कीमत एलॉय व्हील वेरिएंट की है।
इसके स्पोक ट्यूबलेस वेरिएंट की कीमत 2,99,900 रुपये और स्पोक tubeless विद स्ट्राइप वेरिएंट की कीमत 3,01,900 रुपये रखी गई है।
CB500 की बिक्री Honda BigWing डीलरशिप के माध्यम से की जाएगी। खास बात यह है कि मोटरसाइकिल का निर्माण भारत में ही किया जा रहा है।
501cc इंजन के साथ आएगी CB500
Honda CB500 में 501cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसमें ऑयल कूलर भी मिलता है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इंजन करीब 28 bhp की पावर और 43 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है। Honda Selectable Torque Control और Honda RoadSync जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
सुरक्षा के लिए बाइक में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS दिया गया है। इस तरह CB500 में रोजमर्रा की राइडिंग के साथ लंबी दूरी के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए जरूरी फीचर्स शामिल किए गए हैं।
Honda QC3 Electric Scooter रेंज भी अपडेट हुई
Honda ने CB350, CB350RS और CB350C की अपडेटेड रेंज की कीमतों का भी ऐलान किया है। इस रेंज की शुरुआती ex showroom बेंगलुरु कीमत 1,95,200 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 2.04 लाख रुपये तक जाती है।
इस अपडेट में मुख्य रूप से नए कलर ऑप्शन शामिल किए गए हैं। कंपनी ने बाइक के मैकेनिकल सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है।
CB350 रेंज में 348.6cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। इसके अलावा ऑल-LED लाइटिंग, Honda RoadSync, Honda Selectable Torque Control और असिस्ट एवं स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाइक में डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है।
5,000 रुपये में शुरू हुई बुकिंग
Honda के इन सभी नए और अपडेटेड मॉडल्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक 5,000 रुपये की बुकिंग राशि देकर अपनी पसंद का मॉडल बुक कर सकते हैं। बुकिंग HMSI की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप के जरिए की जा सकती है।
QC3 की बिक्री चुनिंदा Honda RedWing डीलरशिप से होगी, जबकि CB500 और CB350 रेंज Honda BigWing नेटवर्क के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।
Festive season को देखते हुए Honda का यह प्रोडक्ट विस्तार कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है। एक तरफ इलेक्ट्रिक sckooter से कंपनी अपने EV पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा रही है, वहीं CB500 और CB350 रेंज के जरिए पेट्रोल मोटरसाइकिल ग्राहकों के लिए विकल्प बनाए रखे गए हैं।
कुल मिलाकर Honda ने इस बार अलग-अलग जरूरत वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर नए मॉडल पेश किए हैं। QC3 उन लोगों के लिए विकल्प बन सकता है जो शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक sckooter चाहते हैं और 145 किलोमीटर तक की IDC रेंज उनके लिए उपयोगी है। वहीं CB500 और CB350 रेंज उन ग्राहकों को ध्यान में रखती हैं जो पारंपरिक पेट्रोल मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं।
फिलहाल QC3 की बिक्री सीमित शहरों से शुरू की जा रही है। आगे चलकर Honda इसकी उपलब्धता दूसरे शहरों में भी बढ़ाती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
Asif Ali एक Automobile और Content Creator हैं, जिन्हें ब्लॉगिंग का 2+ वर्षों का अनुभव है। वह Autos Prachar के संस्थापक हैं और कार, बाइक, व ऑटो न्यूज़ पर तथ्यात्मक, सरल और भरोसेमंद कंटेंट लिखते हैं।









